कुलगाम जिले में आतंकवदियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Nov 2023 07:22 PM
कुलगाम जिले में आतंकवदियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की.
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu