कांग्रेस में सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं लेकिन ‘कैप्टन’ एक ही होता है: खरगे

जयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के नेताओं को एक तरह से नसीहत देते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस में सब नेता मिलकर चुनाव लड़ते हैं लेकिन ‘कैप्टन’ एक ही होता है. खरगे ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए इसे गरीब कल्याण व सामाजिक न्याय का ‘बेहतरीन मॉडल’ बताया और लोगों से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने की अपील की. राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

खरगे भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ह्लराज्य सरकार द्वारा इतना काम करने के बाद भी हमको डराने की कोशिश की जाती है. कहा जाता है कि मेरे पास लाल डायरी, पीली डायरी, काली डायरी है… क्या क्या बोलते हैं.ह्व उन्होंने कहा कि अपनी डायरियां अपने आपस रखें. कांग्रेस नेता ने कहा, ह्ल अगर कुछ है तो दिखा दो. हम अदालत में लड़ेंगे. लोगों को सच बताएंगें, (लेकिन हमें) डराने की कोशिश मत करो.ह्व

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसलिए कहा है, डरो मत. डर गए तो मर गए.ह्व प्रदेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ.ा ने अपने पास एक कथित ‘लाल डायरी’ होने का दावा किया था और कहा था कि इसमें अवैध वित्तीय लेनदेन दर्ज हैं और इसमें मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेताओं के नाम दर्ज हैं. भाजपा ने इसको लेकर गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

खरगे ने प्रदेश के नेताओं से कहा, ह्ल कांग्रेस में सब मिलकर लड़ते हैं लेकिन ‘कैप्टन’ एक ही होता है. आज काम मुख्यमंत्री (गहलोत) के नेतृत्व में हो रहे हैं और सभी लोगों को इसमें मदद करनी चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार फिर आई तो सभी सुखी व समृद्ध बनेंगे. यह संदेश आपको देना है.ह्व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान गरीबों के कल्याण व सामाजिक न्याय का ‘बेहतरीन मॉडल’ है.

उन्होंने कहा, ‘आप एक होकर फिर से कांग्रेस को सत्ता में वापस लाइए, जिताइए. आपको आज जो सहूलियत (सुविधाएं) मिल रही हैं उससे भी अधिक सहूलियत आपको दिलाएंगे, यह हमारा आपसे वादा है.ह्व इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री व पार्टी नेता मौजूद थे.
हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद नहीं थे. पायलट ने रैली शुरू होने से पहले राजस्थान में खरगे के स्वागत के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button