इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथियों ने पूर्वी कांगो में 26 लोगों की हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 09:46 PM
इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथियों ने पूर्वी कांगो में 26 लोगों की हत्या की
ऑडियो सुनें

किन्शासा. इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथियों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. क्षेत्र के सैन्य प्रशासक बेनी चार्ल्स एहुता ओमेन्गा ने बताया कि ‘एलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ से जुड़े हमलावरों ने सोमवार को उत्तरी किवु प्रांत के ओइचा शहर में लोगों की हत्या कर दी. उन्होंने बताया, ”मारे गए लोगों में से सात एक ही परिवार के सदस्य हैं और हमलावरों ने उनके घर में उनकी हत्या कर दी.”

क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर निकोलस किकुकू ने बताया जिन लोगों की हत्या की गई, उनमें से ज्यादातर लोगों को उनके घरों में ही गोली मारी गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या फिलहाल मिली जानकारी से ज्यादा हो सकती है. पूर्वी कांगो में कई दशकों से संघर्ष जारी है औप इस क्षेत्र में 120 से ज्यादा सशस्त्र समूह लड़ रहे हैं. पूर्वी कांगो में ज्यादातर सशस्त्र समूह जमीन और मूल्यवान खनिजों से संपन्न खदानों पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं, तो कुछ समूह अपने समुदाय की सुरक्षा का प्रयास कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu