किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे, किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे मीटिंग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 03:40 PM
किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे, किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे मीटिंग…
ऑडियो सुनें

रायपुर: किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों के मुद्दे पर बात करने रायपुर पहुंचे हैं. टिकैत ने कहा कि नवा रायपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर वह मीटिंग करने आए हैं. इस दौरान किसान नेता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की तारीफ की.

राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार की पॉलिसी ठीक होगी तो पूरे देश के किसान खुश रहेंगे. अनाज के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू होगा तो पूरे देश का बिकेगा. जब दिल्ली ही ठीक नहीं है तो जगदलपुर का किसान कैसे ठीक रहेगा, केंद्र से ठीक होता है सभी.

किसान नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को अच्छा बोनस मिल रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को लगातार बोनस दे रही है. एमएसपी से ज्यादा रेट मिल जाएगा तो और अच्छा है. हम उसका धन्यवाद देंगे. टिकैत ने कहा कि चुनाव में अगर कहीं मिल जाता है तो क्या दिक्कत है. चुनाव आ रहा है चुनाव में ही दे दें. जब मिले तभी ठीक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav