हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 22 Jul 2023 12:51 PM
हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की की चिकित्सीय जांच कराई गई है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो)अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत शुक्रवार को सदर महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav