इंदौर में चौथी क्लास के छात्रों के बीच लड़ाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 01:39 PM
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश: इंदौर में एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले चौथी क्लास के छात्रों के बीच खेल-खेल में लड़ाई हो गई. इस दौरान तीन छात्रों ने अपने ही क्लासमेट को राउंडर (कंपास) से 108 बार गोद दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो लात और मुक्कों से जमकर मारपीट कर डाली. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

शहर के एरोड्रम थाना इलाके के गरिमा विद्या विवाह स्कूल का यह मामला है. चौथी कक्षा हमेशा की तरफ छात्रों से खचाखच भरी हुई थी. लेकिन क्लास टीचर छुट्टी पर थी. उसी दौरान क्लास में मस्ती करते तीन छात्रों का अपने एक सहपाठी से विवाद हो गया. इस दौरान तीनों ने अपने हमउम्र सहपाठी के पैर को राउंडर कंपास से गोद दिया.

स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चा घर पहुंचा. माता पिता को उसने पूरी घटना के बारे में बताया. घरवालों ने दूसरे दिन स्कूल जाकर इस मामले की शिकायत की तो प्रिंसिपल ने पूरे मामले को टालने की कोशिश की

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav