फिल्मकार खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास सौतेले भाई हुकुम सिंह की हत्या पर आधारित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 08:54 PM
फिल्मकार खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास सौतेले भाई हुकुम सिंह की हत्या पर आधारित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्मकार और समीक्षक खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास उनके सौतेले भाई जोधपुर के राव राजा हुकुम सिंह की हत्या के घटनाक्रम पर आधारित है. यह घोषणा किताब के प्रकाशक वेस्टलैंड बुक्स ने शुक्रवार को की.  यह उपन्यास वास्तविक जीवन के घटनाक्रम पर आधारित है, लेकिन इसमें गल्प को भी शामिल किया गया है. ‘द इम्परफैक्ट प्रिंस’ शीर्षक वाले उपन्यास में खोजी पत्रकार शिफा सैयद कुरैशी की कहानी है जिन्होंने अपने सौतेले भाई की मौत के राज से पर्दा उठाने का बीड़ा उठाया था.

फिल्म अभिनेत्री जुबैदा बेगम के बेटे और लेखक खालिद ने 1981 के इस कांड पर उपन्यास लिखा है. ‘मम्मो’, ‘सरदारी बेगम’ और ‘जुबैदा’ जैसी फिल्मों के लेखक खालिद मोहम्मद ने कहा, ‘‘ ‘द इम्परफैक्ट प्रिंस’ मेरे दिल का एक हिस्सा है जिसे मैंने पहले कभी अलग करने का साहस नहीं किया.’’ मोहम्मद ‘फिजा’, ‘तहजीब’ और ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं. उपन्यास इस साल अक्टूबर में जारी किया आएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu