बेंगलुरु. बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक पब में आग लग गई. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी. इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया. वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है.
दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया. दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि लोगों ने इमारत में फंसे व्यक्तियों को निकालने की भी कोशिश की.