पहला सी-295 विमान वडोदरा में उतरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 08:19 PM
पहला सी-295 विमान वडोदरा में उतरा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पहला सी-295 मध्यम सामरिक परिवहन विमान बुधवार को वडोदरा में उतरा. कुछ दिन पहले ही स्पेन के दक्षिणी शहर सिवेले में इसे भारतीय वायु सेना को सौंपा गया था. विमान को 25 सितंबर को दिल्ली के पास हिंडन में एक समारोह में आधिकारिक तौर पर वायुसेना में शामिल किया जाएगा.

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 13 सितंबर को पहले सी295 विमान को प्राप्त किया था. भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से सरकार ने ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी’ के साथ दो साल पहले 21,935 करोड़ रुपये में 56 सी295 परिवहन विमानों को खरीदने का सौदा किया था. ये विमान पुराने होते एवरो–748 बेड़े का स्थान लेंगे.

वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ह्ल वायुसेना का पहला सी-295 एमडब्ल्यू विमान आज वडोदरा में उतरा. माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 25 सितंबर 2023 को एएफ स्टेशन हिंडन में एक औपचारिक समारोह में विमान को वायुसेना को सौंपेगे.ह्व इस समझौते के तहत एयरबस 2025 तक सेविले में शहर में अपने उत्पादन संयंत्र से ‘फ्लाई-अवे’ (उड़ान के लिये तैयार) स्थिति में पहले 16 सी295 विमानों की आपूर्ति करेगा. इसके बाद शेष 40 विमानों का निर्माण और संयोजन भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड(टीएएसएल) द्वारा वड़ोदरा में किया जाएगा. यह दोनों कंपनियों के बीच हुई एक औद्योगिक साझेदारी के हिस्से के रूप में किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu