पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला केस, भारत के लिए चिंता की बात…

पाकिस्तान: मंकीपॉक्स वायरस के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर में अलर्ट जारी किया है. इसे वैश्विक आपदा बताया गया. अभी तक यह बीमारी अफ्रीकी देशों में फैली हुई थी.

अब पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया है, जो भारत के लिए भी चिंता की बात है, क्योंकि मंकीपॉक्स वायरस भी कोरोना की तरह फैलता है. अब पाकिस्तान ने अलर्ट जारी किया है. यह पहला केस गुरुवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सामने आया. मंकीपॉक्स का इस साल का पाकिस्तान में यह पहला केस है. जिसमें लक्षण मिले हैं, यह शख्स हाल ही में सऊदी अरब से अपने देश लौटा है. पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, उसका इलाज किया जा रहा है.

बाकी लोगों के भी लिए सैंपल

पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वह 3 अगस्त को सऊदी अरब से लौटा था. इसके बाद जांच में एमपॉक्स की जानकारी मिली, जितने भी लोग उसके संपर्क में आए हैं, उनके भी सैंपल लिए गए हैं. स्थानीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. सभी आने-जाने वाले रास्ते पर सख्त निगरानी का आदेश दिया गया.

भारत के लिए भी चिंता की बात

यह वायरस बिल्कुल कोरोना की तरह फैलता है. यह छूने पर भी दूसरे को संक्रमित कर सकता है. पाकिस्तान में इस तरह का केस मिलना भारत के लिए भी चिंता की बात है. हालांकि, भारत में अभी तक ऐसा कोई केस नहीं आया है. भारत में जनवरी 2022 और जून 2024 के बीच एमपॉक्स के 27 मामले सामने आए थे. पिछले साल पाकिस्तान में एमपॉक्स के 9 केस आए थे. भारत के लिए कई देशों में रहते हैं तो ये काफी चिंता की बात है.

1100 लोगों की जा चुकी है जान

2 साल पहले भी इस बीमारी ने काफी तांडव मचाया था. इसने 70 से ज्यादा देशों में लोगों को काफी बीमार किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स को आपातकाल घोषित किया था. कांगो में अब तक का सबसे खराब प्रकोप जनवरी 2023 में रहा. इसमें अब तक 27,000 मामले आए हैं और 1,100 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं. इसके शुरुआती लक्षण बुखार है. इसके बाद सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैस लक्षण भी दिख सकते हैं. बुखार उतरने के बाद शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button