तमिलनाडु के विल्लुपुरम में बाढ़ का प्रकोप, रेलवे ने परिचालन रद्द किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 02 Dec 2024 03:13 PM
तमिलनाडु के विल्लुपुरम में बाढ़ का प्रकोप, रेलवे ने परिचालन रद्द किया
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के विल्लुपुरम में अभूतपूर्व बाढ़ का प्रकोप जारी है, जबकि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ सोमवार को कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विल्लुपुरम शहर, आस-पास के कस्बे और गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं और बाढ़ का पानी निचले इलाकों में चला गया है। विल्लुपुरम में विक्रवंडी और मुंडियामपक्कम के बीच एक मुख्य पुल पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण दक्षिणी रेलवे ने सोमवार सुबह उस प्रमुख खंड पर परिचालन स्थगित करने की घोषणा की। इसके परिणामस्वरूप एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों सहित कई सेवाओं को रद्द किया गया, कुछ का मार्ग परिर्वितत किसर गया और कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

विल्लुपुरम चेन्नई, राज्य के अन्य उत्तरी भागों और तमिलनाडु के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों के बीच आसान संपर्क है, जहां बेहतर ‘कनेक्टिविटी’ है। थेनपेन्नई नदी उफान पर है और उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

धर्मपुरी के पश्चिमी जिले और कृष्णगिरि जिले भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कृष्णगिरि में पिछले दो से तीन दशकों में अभूतपूर्व बाढ़ आई और कार एवं वैन सहित कई वाहन बाढ़ के पानी में बहकर निचले इलाकों में चले गए। बाढ़ के कारण उथंगराई से कृष्णगिरि और तिरुवन्नामलाई जैसे शहरों तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल हो गया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण बना कम दबाव का क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज दो दिसंबर, 2024 को सुबह साढ़े पांच बजे तक यह उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। शेष निम्न दबाव क्षेत्र तीन दिसंबर 2024 के आसपास उत्तर केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की संभावना है।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital