बाराबंकी में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 12:31 PM
बाराबंकी में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
ऑडियो सुनें

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर सोमवार को सुबह जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। जिला प्रशासन के अनुसार, थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत लोधेश्वर महादेव मंदिर में आये कांवड़ यात्रियों पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ंिसह ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में आए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कुमार ने दावा किया कि पहली बार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं का मंदिर में ऐसा स्वागत किया गया है।

मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने बताया कि आज तीसरे सोमवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ है और दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा ”पहली बार यहां हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। ’’ यहां रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav