ध्यान 2026 एशियाड पर लगा है, यूटीटी से तैयारी शुरू करना चाहता हूं : हरमीत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 31 May 2025 03:01 PM
ध्यान 2026 एशियाड पर लगा है, यूटीटी से तैयारी शुरू करना चाहता हूं : हरमीत

ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार के चैंपियन हरमीत देसाई जापान में अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में पोडियम फिनिश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसके लिए वह अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के छठे सत्र को तैयारी की तरह लेंगे क्योंकि इसमें कई अनुभवी खिलाड़ी भाग लेंगे।

विश्व रैंंिकग में 66वें स्थान पर काबिज देसाई ने 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में पुरुष युगल में कांस्य पदक और जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता है।

आठ टीमों के यूटीटी में दो बार के चैंपियन गोवा चैलेंजर्स के लिए खेलने वाले देसाई ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है। मैं बस कदम दर कदम आगे बढ़ रहा हूं। फिलहाल मैं सिर्फ यूटीटी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से और भी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट आने वाले हैं। स्लोवेनिया डब्ल्यूटीटी अगला टूर्नामेंट है, अगले साल एशियाई खेल भी होने हैं इसलिए मेरा ध्यान अभी उसी पर है। और यूटीटी एशियाई खेलों की तैयारी शुरू करने के लिए एक बेहतरीन मंच है क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई विश्व चैंपियन, एशियाई चैंपियन और ओलंपियन भाग ले रहे हैं। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital