रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान दें: राजनाथ सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 May 2022 05:48 PM
रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान दें: राजनाथ सिंह
ऑडियो सुनें

नागपुर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा क्षेत्र के हितधारकों से कहा कि वे ‘‘बाहरी प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने’’ पर ध्यान केंद्रित करें. एक रक्षा प्रवक्ता की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र के नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान सिंह ने रक्षा कमांडरों से र्किमयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही रखरखाव और संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए भी कहा.

एयर मार्शल शशिकर चौधरी, एओसी-इन-सी मेंटेनेंस कमांड और असैन्य एवं सैन्य प्रतिष्ठानों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यहां हवाई अड्डा पहुंचने पर सिंह का स्वागत किया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह ने हवाई अड्डे पर रक्षा क्षेत्र के कुछ हितधारकों के साथ बातचीत की. उन्हें इस क्षेत्र में सेना, वायु सेना और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों सहित रक्षा प्रतिष्ठानों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई. रक्षा क्षेत्र के हितधारकों को संबोधित करते हुए सिंह ने उन्हें बाहर की प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल रखते हुए ‘‘रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मानिर्भर’’ होने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu