मणिपुर के चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 07:57 PM
मणिपुर के चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

चुराचांदपुर/इंफाल. मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 72 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव के पास दोपहर दो बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे. मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग पांच किमी दूर है.

चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई.
यूनाइटेड कूकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (यूकेएनएलए) ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली. सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ ??थापी (48), सेखोगिन (34), लेंगोउहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu