सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक… योग सभी का, सभी के लिए: प्रधानमंत्री मोदी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 21 Jun 2025 11:53 AM
सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक… योग सभी का, सभी के लिए: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है – योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण के लिए एक संयुक्त प्रयास है। ग्राफिक्स में देखिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें…।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital