जी-20 वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक गांधीनगर में 17-18 जुलाई को

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 10:36 PM
जी-20 वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक गांधीनगर में 17-18 जुलाई को
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में 17-18 जुलाई को होने वाली जी-20 वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस बैठक में 66 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इससे पहले 14 और 15 जुलाई तक गांधीनगर में जी-20 वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा. बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

ये बैठकें भारत की अध्यक्षता वाले जी-20 में आयोजित की जा रही हैं. इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण और आरबीआई गवर्नर दास संयुक्त रूप से जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की तीसरी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu