गहलोत, कांग्रेस के अन्य नेता ईडी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 06:55 PM
गहलोत, कांग्रेस के अन्य नेता ईडी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के अन्य नेता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस द्वारा राजस्थान में उसके नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र की आलोचना करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने में जांच एजेंसियों की मदद लेने का आरोप लगाने के बाद आई है.

कांग्रेस नेता गलत नहीं तो डर किस बात का: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता बेदाग हैं तो वे राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से क्यों डरते हैं. विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस नेताओं पर ईडी के दुरुपयोग के मुख्यमंत्री के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा, ह्लआप (कांग्रेस नेता) अगर गलत नहीं हैं तो डर किस बात का है.” ईडी ने बृहस्पतिवार को जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा में महुआ से कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापेमारी की.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में ब्यूरो ने मामले से भ्रष्टाचार से संबंधित धाराएं हटा दीं. जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में प्रश्नपत्र लीक हुए और युवाओं के साथ धोखा हुआ.

उन्होंने कहा, ”उन्होंने(कांग्रेस नेताओं ने) पेपर लीक करने और लाखों युवाओं के सपनों को नष्ट करने का पाप किया है. युवाओं को न्याय नहीं मिल रहा है.ह्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन पर जोशी ने कहा कि यह धनशोधन (मनी लॉ्ड्रिरंग) का पुराना मामला है. जोशी बृहस्पतिवार को पार्टी घोषणापत्र के संबंध में लोगों से सुझाव एकत्र करने के लिए आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के पूरा होने पर यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

जोशी ने बताया कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और 1.03 करोड़ सुझाव मिले हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान इस महीने की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शुरू किया था. नड्डा ने 51 रथों को हरी झंडी दिखाई थी, जिनमें सुझाव पेटियां जुड़ी हुई थीं.
घोषणा पत्र समिति के संयोजक अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुझाव पेटियां आ गई हैं और सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने घोषणा पत्र के लिए अपने सुझाव भी दिए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu