गिल का शतक, टाइटंस ने सनराइजर्स को 189 रन का लक्ष्य दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 10:10 PM
गिल का शतक, टाइटंस ने सनराइजर्स को 189 रन का लक्ष्य दिया
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. शुभमन गिल के शतक और बी साई सुदर्शन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ विकेट पर 188 रन बनाए. गिल ने 58 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के से 101 रन की पारी खेलने के अलावा सुदर्शन (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़कर टाइटंस के मजबूत स्कोर की नींव रखी. इन दोनों के अलावा हालांकि टाइटंस का कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया.

 

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu