तीन दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 04:41 PM
तीन दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका…
ऑडियो सुनें

बलरामपुर: युवती की लाश जंगल में मिलने से सनसनी फैल गयी है। युवती अपने मामा के घर आयी थी और फिर वहां से अचानक गायब हो गयी थी, तीन दिन बाद युवती की लाश मिली है। पुलिस इस वारदात को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। 20 साल की युवती का शव कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल में मिला है। शव का सिर और गर्दन बुरी तरह से कुचल दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

20 वर्षीय युवती अपने मां और पिता के साथ अंबिकापुर में रहती थी। कुछ दिन पहले युवती भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा के घर आई थी। 2 जून को वह घर से तैयार होकर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर हो गई, तो मामा ने उसे कॉल किया, मगर सरस्वती का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद परेशान मामा ने पहले तो उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी और फिर खोजबीन शुरू की।

अब युवती की खून से लथपथ लाश ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल के पगडंडीनुमा रास्ते में पड़ी मिली। वारदात का तरीका काफी विभत्स है। युवती के सिर को पत्थर से कुचला गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है।पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav