जांच के लिए सोनाली फोगाट के निजी सहायक के घर पहुंची गोवा पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Sep 2022 07:56 PM
जांच के लिए सोनाली फोगाट के निजी सहायक के घर पहुंची गोवा पुलिस
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत की जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस की टीम उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान के हरियाणा के रोहतक स्थित घर पहुंची. सूत्रों ने बताया कि गोवा पुलिस की टीम रविवार को सांगवान के घर पहुंची और पूछताछ के बाद आगे की जांच के लिए गुरुग्राम रवाना हो गई.

गोवा पुलिस ने फोगाट की मौत के मामले में आरोपियों सांगवान, सुखंिवदर ंिसह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है.
गुरुग्राम में सांगवान ने एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ था, जहां गोवा पुलिस आगे की जांच करेगी. फोगाट के परिवार के सदस्य उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर अड़े हुए हैं. यह पांचवां दिन है जब गोवा पुलिस की टीम हरियाणा में जांच कर रही है.

जांच के सिलसिले में टीम बुधवार को हिसार पहुंची थी, जिसके तहत उन्होंने संत नगर स्थित फोगाट के फार्महाउस और घर का दौरा किया था. टीम ने फोगाट और सांगवान के बैंक खातों और संपत्ति से जुड़ा विवरण भी एकत्र किया था. सूत्रों ने कहा कि गोवा पुलिस जमीन सहित संपत्ति का भी आकलन कर रही है, जो फोगाट के नाम पर है. पुलिस मामले की जांच संपत्ति के कोण से भी कर रही है.

फोगाट और अन्य ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में पार्टी की थी. फोगाट (43) को गोवा में आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत लाया गया था. गोवा पुलिस ने उनके दो सहयोगियों सांगवान और ंिसह पर हत्या का आरोप लगाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu