गोधरा ट्रेन नरसंहार का आरोपी पैरोल से फरार रहने के एक साल बाद पकड़ा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Jul 2023 10:08 PM
गोधरा ट्रेन नरसंहार का आरोपी पैरोल से फरार रहने के एक साल बाद पकड़ा गया
ऑडियो सुनें

गोधरा. गुजरात में वर्ष 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दोषी को पैरोल से फरार रहने के एक साल बाद पंचमहाल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पंचमहाल पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सत्तार को शनिवार को लिमखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया. सत्तार को पैरोल फरलो दस्ते ने गिरफ्तार किया.

विज्ञप्ति में बताया गया कि उसे (सत्तार) सिटी बी. डिवीजन पुलिस को सौंप दिया गया ताकि उसे उसकी शेष सजा काटने के लिए अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल ले जाया जा सके. सत्तार को 27 फरवरी, 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगाने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस घटना में 59 यात्रियों की मौत होने के साथ ही राज्य में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे. दंगों में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

पुलिस के मुताबिक, सत्तार को 2002 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, इरादतन क्षति पहुंचाने, लोक सेवक को डराने आदि से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के साथ-साथ रेलवे अधिनियम और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu