सरकार ने ‘युवा विरोधी’ बजट पेश किया : युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 07:59 PM
सरकार ने ‘युवा विरोधी’ बजट पेश किया : युवा कांग्रेस अध्यक्ष
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भनु चिब ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इस साल मोदी सरकार ने ‘युवा विरोधी’ बजट पेश किया और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और ”नौकरी दो, जंजीरें नहीं” नारे लगाए.

संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चिब ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि वह देश के युवाओं की बेरोजगारी को खत्म करने के लिए क्या कर रहे हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”मोदी सरकार द्वारा लाया गया बजट ”युवा विरोधी” है. 3.2 करोड़ लोगों को छोड़ देश के बाकी 140 करोड़ लोग ठग लिए गए. इस बजट में रोजगार, महंगाई कम करने, आर्थिक असमानता हटाने के लिए कुछ नहीं है. पूरे बजट को सुनने के बाद यही पता चलता है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार बिहार के मतदाताओं और मध्यमवर्ग को लुभाने की कोशिश में हैं.” चिब के नेतृत्व में जंतर मंतर से संसद भवन की ओर जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में इन कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu