बाल्को का मध्यस्थता का मामला वापस लेने को वेदांता से बातचीत कर रही है सरकार

नयी दिल्ली. सरकार सार्वजनिक पेशकश के जरिये बाल्को में अपनी शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है और इसके लिए कंपनी की प्रवर्तक वेदांता से मध्यस्थता मामले को वापस लेने के लिए बातचीत कर रही है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम वेदांता से मध्यस्थता मामले को वापस लेने को कह रहे हैं जिससे कंपनी की शेयर बाजारों में सूचीबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

पांडेय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने प्रवर्तकों के साथ शुरुआती बातचीत की है। हम उनके साथ विस्तार से बातचीत करेंगे। अगर हमें कंपनी को सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कराना है तो वेदांता को मामला वापस लेना होगा। अगर वे सहमत होंगे तो हम इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button