अभिनेता एनटीआर जूनियर की 30वीं फिल्म का हुआ भव्य मुहूर्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 Mar 2023 02:32 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: अभिनेता एनटीआर जूनियर की 30वीं फिल्म का भव्य मुहूर्त किया गया। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। फिल्म के निर्माता एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्णा के. और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत देंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म के मुहूर्त के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें फिल्मकार एस.एस. राजामौली, प्रशांत नील, मणि रत्नम, भूषण कुमार के अलावा अभिनेता प्रकाश राज और मेका श्रीकांत भी पहुंचे। विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने वाले निर्देशक राजामौली ने मंच पर ‘फर्स्ट क्लैप’ दिया।

निर्माण कंपनी ‘एनटीआर आर्ट्स’ ने भी फिल्म का मुहूर्त किए जाने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ एनटीआर की 30वीं फिल्म की भव्य एवं शुभ शुरुआत।’’ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगी। जाह्नवी इस फिल्म के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पारी का आगाज करेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav