अहमदाबाद. गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि भूकंप के झटके रात 12.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 12.2 किलोमीटर की गहराई में था. आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले एक महीने में जिले में आया 3.0 या उससे अधिक तीव्रता का पांचवा भूकंप है. इससे पहले आए भूकंपों का केंद्र जिले के रापर, दुधाई और लखपत शहरों के समीप था. जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है और वहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप के आते रहते हैं.
गुजरात : कच्छ में भूकंप के हल्के झटके
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 10:52 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी,छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना
- 2 फ्लाई दुबई FZ1073: कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई का ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान, को-पायलट के हमले के बावजूद बचाई यात्रियों की जान
- 3 VIDEO : मादा भालू की मौत से गुस्साए भालू का हमला, 02 की मौत, 01 घायल, शव के साथ खेलता कैमरे में कैद हुआ भालू, देखिए वीडियो
- 4 Cyclone Arnab सरगुजा से नई फ्लाइट..आईएएस कटारिया को नोटिस..चक्रवात ‘अर्नब’ में तीन पर्यटक डूबे..और भी प्रमुख खबरें एक नज़र में पढ़िए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: