गुलजार ने फिल्म ‘8 ए.एम. मेट्रो’ का पोस्टर किया जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 08:35 PM
गुलजार ने फिल्म ‘8 ए.एम. मेट्रो’ का पोस्टर किया जारी
ऑडियो सुनें

मुंबई. जाने-माने गीतकार एवं फिल्मकार गुलजार ने गुलशन देवय्या और सैयामी खेर की फिल्म ‘8 ए.एम. मेट्रो’ का पोस्टर जारी किया. राज आर. के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुलजार ने बांद्रा स्थित अपने घर पर पोस्टर जारी किया. फिल्म में गुलजार की छह कविताएं हैं.

राज ने कहा, ‘‘ यह दो अजनबियों की कहानी है जो अनजाने में एक-दूसरे से मेट्रो में मिलते हैं और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है. मैं गुलजार साहब का इसके लिए जितना शुक्रिया करूं, कम है… मैं उनका कृतज्ञ हूं.’’ फिल्म में गुलजार की कविताओं के अलावा मार्क के. रॉबिन का संगीत है. इसके गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं और उन्हें आवाज जुबिन नौटियाल, जोनिता गांधी, जावेद अली, विशाल मिश्रा तथा नूरां सिस्टर्स ने दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu