गुंजन केडिया यूएस बैंकॉर्प की पहली भारतीय अमेरिकी सीईओ बनीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 08:59 PM
गुंजन केडिया यूएस बैंकॉर्प की पहली भारतीय अमेरिकी सीईओ बनीं
ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. गुंजन केडिया को यूएस बैंकॉर्प का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है. वह कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी. यह घोषणा बैंकिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि केडिया ने अमेरिका के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक का प्रभार संभाला है. वह 15 अप्रैल को वार्षिक शेयरधारकों की बैठक के बाद सीईओ का पद संभालेंगी और निदेशक मंडल में भी शामिल होंगी. केडिया (54) एंडी सेसेरे का स्थान लेंगी, जो कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में होंगे.

केडिया 2016 से यूएस बैंकॉर्प से जुड़ी हैं और वित्तीय सेवा उद्योग में लगभग तीन दशक का अनुभव रखती हैं. बैंक में शामिल होने से पहले उन्होंने स्टेट स्ट्रीट फाइनेंशियल, बीएनवाई मेलॉन, मैकिन्जे एंड कंपनी और पीडब्ल्यूसी में वरिष्ठ कार्यकारी भूमिकाएं निभाई हैं.
केडिया ने अपने पूरे करियर में वित्तीय क्षेत्र में अपने नेतृत्व और प्रभाव के जरिये पहचान बनाई. उन्हें अमेरिकी बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सात बार और बैरन की अमेरिकी वित्त में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में दो बार नामित किया गया है. उन्होंने बयान में कहा, ”हम ईमानदारी और वृद्धि को गति देने के लिए सही तरीके से कारोबार करने की ठोस नींव पर आगे बढ़ेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu