Women’s T20 World Cup: विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरलीन देओल को नहीं मिला मौका; फुलमाली और नंदिनी शामिल

मुंबई: टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय महिला टीम घोषित हो गई है। मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद टीम का एलान कर दिया गया है। भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में खेलने उतरेगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और अब टीम की नजरें अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब पर होंगी। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।

ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

Women’s T20 World Cup: विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरलीन देओल को नहीं मिला मौका; फुलमाली और नंदिनी शामिल

14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ भारत के मुकाबले भी रोमांचक रहने वाले हैं।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026- पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
12 जून इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन रात 11:00 बजे
13 जून स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड दोपहर 3:00 बजे
13 जून ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
13 जून वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
14 जून बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन दोपहर 3:00 बजे
14 जून भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन शाम 7:00 बजे
16 जून न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
16 जून इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
17 जून ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले दोपहर 3:00 बजे
17 जून भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले शाम 7:00 बजे
17 जून दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन रात 11:00 बजे
18 जून वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
19 जून न्यूजीलैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
20 जून ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल दोपहर 3:00 बजे
20 जून पाकिस्तान vs बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
20 जून इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
21 जून वेस्टइंडीज vs श्रीलंका ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
21 जून दक्षिण अफ्रीका vs भारत ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
23 जून न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
23 जून श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
23 जून ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
24 जून इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज लॉर्ड्स रात 11:00 बजे
25 जून भारत vs बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
25 जून दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
26 जून श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड रात 11:00 बजे
27 जून पाकिस्तान vs नीदरलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
27 जून वेस्टइंडीज vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
27 जून इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल रात 11:00 बजे
28 जून दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स दोपहर 3:00 बजे
28 जून ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button