हरियाणा : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक महीने की पैरोल की अवधि समाप्त, सुनारिया जेल लौटा

चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद रविवार को रोहतक की सुनारिया जेल लौट आया. रोहतक के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिंह अपराह्न लौट आया. पिछले महीने पैरोल मिलने के बाद सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम गया था.

इस साल दूसरी बार 30 दिन का पैरोल मिलने के बाद सिंह पिछले महीने हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर निकला था. वह 15 अगस्त को 56 साल का हुआ. डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है और वह दो अनुयायियो से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है.

इससे पहले डेरा प्रमख को जनवरी में 40 दिनों का पैरोल दिया गया था. पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिनों के पैरोल की अनुमति मिली थी. अक्टूबर 2022 के पैरोल से पहले जून-2022 में भी वह एक महीने के पैरोल पर जेल से बाहर था. इसके अलावा उसे सात फरवरी 2022 को तीन सप्ताह की फरलो मिली थी.

डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ 2021 में डेरा प्रमुख रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का दोषी करार दिया गया था. डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button