स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jun 2022 05:35 PM
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन
ऑडियो सुनें

रायपुर.  पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत सेपंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया. उन्होंने सुपेबेड़ा में संचालित वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया. उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सक और स्टॉफ को लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका हाल जाना.

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत सेस्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में कहा कि शासन की कोशिशों से स्थिति में सुधार आया है. प्रदेश के अन्य गांवो की भांति जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सुपेबेड़ा में भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत राज्य के सभी गांवों में आगामी तीन वर्ष के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी.

सिंहदेव ने कहा कि सुपेबेड़ा में वर्तमान में स्थिति क्या है, यह मैं देखने आया हूं. यहां के हालात सुधारने सरकार पूरा ध्यान दे रही है. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुपेबेड़ा के लोगों का हाल जानने वे आने वाले दिनों में भी वहां आते रहेंगे. गरियाबंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम और देवभोग जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान मौजूद थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu