ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रायपुर का अधिकतम तापमान जा सकता है 42 डिग्री तक

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM
ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रायपुर का अधिकतम तापमान जा सकता है 42 डिग्री तक
ऑडियो सुनें

रायपुर. बिलासपुर संभाग में शुक्रवार को लू चली. शनिवार को रायपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है. मुंगेली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर चला गया है. छत्तीसगढ़ में काफी गर्मी पड़ रही है. सुबह से शाम तक सूर्य आग उगल रहा है. पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग में ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस था. इसी तरह बिलासपुर में 42.2, पेण्ड्रारोड में 40.8, अंबिकापुर में 39.5, जगदलपुर में 36.8, दुर्ग में 40.6 और राजनांदगांव में 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मुंगेली में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस था. पूर्वानुमान है कि शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाएगा. मौसम शुष्क रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान में खास वृद्धि के संकेत नहीं हैं. पिछली रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया. नमी 43-27
प्रतिशत के बीच रही. हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news