पंजाब, उप्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हॉकी को बढ़ावा देना चाहते हैं हॉकी इंडिया अध्यक्ष टिर्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Sep 2022 06:55 PM
पंजाब, उप्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हॉकी को बढ़ावा देना चाहते हैं हॉकी इंडिया अध्यक्ष टिर्की
ऑडियो सुनें

गांधीनगर. हाल में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गये दिलीप टिर्की ने रविवार को कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में और अधिक कृत्रिम टर्फ बिछाकर जमीनीं स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा.
हालांकि अभी उनकी सबसे पहली प्राथमिकता अगले साल जनवरी में ओड़िशा में होने वाला पुरूष विश्व कप होगा.

टिर्की ने कहा, ‘‘राज्य जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और शहर जैसे मुंबई और भोपाल काफी अहम हैं. मैं इन स्थानों पर जाऊंगा और खेल को जमीनीं स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास करूंगा. हमें प्रतिभाओं को तराशने के लिये इन स्थानों पर और अधिक कृत्रिम टर्फ की जरूरत है. ’’ भारतीय हॉकी के प्रमुख के तौर पर अपने चुनाव पर टिर्की ने कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी मैंने काफी कड़ी मेहनत की और ओलंपिक और अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया. अब मुझे यह नयी चुनौती सौंपी गयी है. ’’

उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘काफी उम्मीदें हैं और मेरी सबसे पहली प्राथमिकता ओडिशा में अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने वाला विश्व कप है. ’’ उन्होंने कहा कि गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों से नयी प्रतिभा तलाशने में मदद मिलेगी. राष्ट्रीय खेलों में हॉकी स्पर्धा दो अक्टूबर से राजकोट में शुरू होगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu