हमीरपुर के स्थानीय मेले में कुश्ती के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 03:04 PM
हमीरपुर के स्थानीय मेले में कुश्ती के दौरान होमगार्ड जवान की मौत
ऑडियो सुनें

हिमाचल: हमीरपुर जिले के एक गांव में स्थानीय ंिछज मेले में कुश्ती मैच में भाग लेने के दौरान 56 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह प्रतियोगिता के दौरान लड़खड़ा कर गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत ंिसह ठाकुर ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम मक्कड़ गांव में हुई और उधम ंिसह का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय व्यापार और कुश्ती एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ंिछज मेले आयोजित किए जाते हैं। मेले के दौरान अन्य खेलों का भी आयोजन होता है, जिन्हें देखने और इसमें भाग लेने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचते हैं।

जालोर के धुडाना गांव निवासी ंिसह 1996 में होमगार्ड में भर्ती हुए थे और वह पिछले 40 वर्षों से इन कुश्ती मुकाबलों में भाग ले रहे थे। रविवार को मक्कड़ गांव का दंगल मैच उनका आखिरी मैच साबित हुआ।
पुलिस ने बताया कि मैच के दौरान ंिसह लड़खड़ाने लगे और गिर पड़े। आयोजक और दर्शक उनकी मदद के लिए दौड़े, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी भोटा अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। जिला होमगार्ड कमांडेंट विनय कुमार ने ंिसह को टीम के एक अत्यंत मेहनती सदस्य के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘जिला होमगार्ड बटालियन ने अपना एक अनुभवी और सर्मिपत सदस्य खो दिया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital