बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 80 से ज्यादा लोगों को गंभीर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 12:45 PM
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना अंतर्गत बरपाली में फिर एक बार भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे 1 व्यक्ति की मौत और 80 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पातलो में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचरी बिलाईगढ़ से साहू परिवार के लोग रायुपर बरात गए हुए थे। वापसी पचरी आ रहे थे इसी बीच रात्रि 3 से 4 बजे बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़न्त हो गयी.बस में तकरीबन सौ से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद 15 मरीजो को कसडोल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, आधे को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और कुछ मरीजो को शिवरीनारायण में भर्ती कराया गया है।

कसडोल में 15 मरीजो को भर्ती कराया गया उसमे से 10 मरीजो का पैर टूटा हुआ है। ट्रक ड्राइवर का पैर कट गया है। गम्भीर मरीजो को रायपुर, बलौदाबाजार और कुछ लोग इलाज के लिए प्राइवेट आस्पताल ले गए हैं। बिलाईगढ़ में 40 से ज्यादा मरीजो को भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। वही बाकी मरीजो की इलाज जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav