बसंत पंचमी पर अयोध्या में भारी भीड़, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 10:41 PM
बसंत पंचमी पर अयोध्या में भारी भीड़, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद
ऑडियो सुनें

अयोध्या. भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बसंत पंचमी पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. आधिकारिक अनुमान के अनुसार इस मौके पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद हुई. अधिकारियों को उम्मीद है कि 26 फरवरी को कुंभ मेले के समापन तक इसी तरह की आमद जारी रहेगी. अधिकारियों ने बताया कि बसंत पंचमी का पर्व सोमवार तक चलेगा, जिसमें सरयू नदी में पवित्र स्नान करने और हनुमानगढ़ी एवं राम मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहेगा.

उनके अनुसार इसके साथ ही, प्रयागराज कुंभ से लौटने वाले तीर्थयात्रियों के लगातार प्रवाह ने भीड़ को और बढ़ा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक इस बीच अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी हैं. सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन लागू किया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल और परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने जन्मभूमि पथ और राम मंदिर के तीर्थयात्री सुविधा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि गर्भगृह की क्षमता सीमित है, इसलिए एक विनियमित प्रवेश प्रणाली की आवश्यकता है. भीड़ को प्रबंधित करने के लिए, सात से अधिक कतारें लगाई गई हैं, दर्शन के घंटे बढ़ा दिए गए हैं और अधिक आगंतुकों को समायोजित करने के लिए आरती की अवधि कम कर दी गई है.

आयुक्त दयाल ने आश्वासन दिया कि भक्तों के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे वे रामलला की एक झलक पा सकें और बिना किसी देरी के आगे बढ़ सकें. मंदिर के सूत्रों का अनुमान है कि लगभग 3.5 लाख भक्त प्रतिदिन मंदिर में आ रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu