पत्नी को निजी संदेश भेजने पर पति ने पड़ोसी पर हथौड़े से हमला किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 10 Mar 2026 03:51 PM
पत्नी को निजी संदेश भेजने पर पति ने पड़ोसी पर हथौड़े से हमला किया
ऑडियो सुनें

अलप्पुझा: अपनी पत्नी को कथित तौर पर संदेश भेजने को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति पर उसके पड़ोसी ने हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिबिन राज नाम के व्यक्ति को हमले में सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

यह घटना सोमवार दोपहर को जिले के कोममैडी के पास हुई। पुलिस के अनुसार राज ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी जोजी (आरोपी) की पत्नी को एक निजी संदेश भेजा था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर राज पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है और घायल व्यक्ति की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav