पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत, अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 08:38 PM
पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत, अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी
ऑडियो सुनें

अलीगढ़. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में व्हाट्सऐप पर साझा किए गए एक वीडियो में उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ ताजमहल में घूमते पाया गया. शाकिर (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी अंजुम 15 अप्रैल से लापता है. रोरावर थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने पुष्टि की कि शाकिर ने 18 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है.

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ” शाकिर एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था और 15 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि घर बंद था और उनकी पत्नी और चार बच्चे गायब थे.” गुप्ता ने कहा, ” पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सभी कीमती सामान लेकर चली गई है.’ कुछ दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद शाकिर ने पुलिस से संपर्क किया. बाद में, उसके रिश्तेदार ने अंजुम को एक वीडियो में देखा, जिसे उसने (महिला) व्हाट्सऐप पर साझा किया था. वीडियो में वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ ताजमहल में दिखाई दे रही थी.

शाकिर ने उस व्यक्ति को पहचान लिया है. गुप्ता ने कहा, ” ऐसा लगता है कि अंजुम और उस व्यक्ति के बीच संबंध थे और उन्होंने शाकिर की अनुपस्थिति में भागने का फैसला किया.” जिला पुलिस ने आगरा में अपने समकक्षों को सतर्क कर दिया है और जोड़े की तलाश कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu