कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं : पटोले

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 01:09 PM
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं : पटोले
ऑडियो सुनें

नागपुर: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की है और अब पार्टी आलाकमान इस पर फैसला करेगा। विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले ने कहा कि राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायक दल का नेता आज चुना जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की अब तक की सबसे बुरी हार के बाद पार्टी सूत्रों ने पहले दावा किया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय नेतृत्व से संगठनात्मक पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था। हालांकि, पटोले ने पिछले हफ्ते स्पष्ट किया था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मंगलवार शाम को शहर पहुंचेंगे और राज्य विधानसभा में पार्टी नेता का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के बारे में भी चर्चा होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कांग्रेस के राज्य प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है, पटोले ने कहा, “मैंने अपनी इच्छा व्यक्त की है। पार्टी आलाकमान इस पर फैसला करेगा।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital