मैं खेलने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहा हूं: जोफ्रा आर्चर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Apr 2023 09:19 PM
मैं खेलने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहा हूं: जोफ्रा आर्चर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चार मैचों में नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहे हैं. पंजाबकिंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड के इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अभी वह अच्छा महसूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

आर्चर मुंबई इंडियंस की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पहले मैच में खेले थे लेकिन इसके बाद दाहिनी कोहनी की चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा. मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 से पहले नीलामी में खरीदा था लेकिन चोट के कारण वह वर्तमान सत्र से पहले तक इस फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई मैच नहीं खेल पाए थे.

आर्चर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा,‘‘ निश्चित तौर पर पिछले दो सप्ताह वैसे नहीं रहे जैसे आप पूरी तरह सक्रिय होने पर चाहते हैं. लेकिन जब आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो फिर आप एकदम से शत प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा,‘‘ कभी ऐसे पल भी आ रहे हैं जब आपको लग रहा है कि यह वास्तव में गंभीर है. मैं नहीं जानता कि मेरा अगला मैच कौन सा होगा लेकिन मैं (खेलने के लिए) खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने का प्रयास कर रहा हूं.’’ आर्चर ने कहा,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी जितनी तेजी से हो सके गेंदबाजी करना चाहता हूं लेकिन जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं. अभी मैं केवल अच्छा महसूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu