राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा आइएएस संवर्ग के अफसरों को पदोन्नति करते हुए नए विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है।
सभी को पे मेट्रिक्स लेवल 15 और 17 पर पदोन्नत किया गया है। इनमें मुख्य तौर पर आइएएस सुबोध सिंह, आइएएस श्रीमती निहारिका बारिक, आइएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा आईपीएस डॉ रोहित यादव शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार आइएएस सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।सुबोध सिंह सरकार का बड़ा भरोसा
आइएएस सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर लाना, ये फैसला दर्शाता है कि श्री सिंह ने मुख्यमंत्री का विश्वास जीत रखा है। आने वाले समय में वे मुख्य सचिव भी बन सकते हैं। फिलहाल साय सरकार में सुबोध कुमार सिंह ब्यूरोक्रेसी में नंबर वन हैं। वजह यह है कि किसी भी फैसले के पहले सुबोध कुमार सिंह की रॉय को सीएम साय महत्व देते हैं। सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। उन्होंने ऐसी टीम बनाई है जिसने सरकार की छबि को जनता के बीच कार्य करने वाली, विश्वासनीय और ईमानदार छबि स्थापित की है। दरअसल सुबोध सिंह को लम्बा प्रशासनिक अनुभव है। वे रमन सरकार में भी काम कर चुके हैं अत: उन्हें ना सिर्फ प्रशासनिक बल्कि भाजपा की राजनीतिक परिस्थितियों को भी बखूबी साधना जानते हैं। कह सकते हैं कि साय सरकार यदि बेदाग छबि की बनी हुई है तो उसके पीछे आइएएस सुबोध कुमार सिंह की रॉय और फैसलों ने ही उसे इस पायदान पर खड़ा किया है।
इसी तरह आइएएस श्रीमती निहारिका बारिक को भी अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। आइएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव तथा आइपीएस डॉ. रोहित यादव को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।
देखिए आदेश

