अगर मतपत्र से चुनाव नहीं कराए गए तो कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी: कवासी लखमा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 09:34 PM
अगर मतपत्र से चुनाव नहीं कराए गए तो कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी: कवासी लखमा
ऑडियो सुनें

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को कहा कि यदि मतदान के लिए मतपत्र प्रणाली को फिर से शुरू नहीं किया गया तब उनकी पार्टी आगामी चुनाव नहीं लड़ेगी. राज्य के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए लखमा ने कहा कि उनकी पार्टी मतपत्र प्रणाली के इस्तेमाल की मांग को लेकर आंदोलन करेगी.

लखमा ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव तब तक नहीं लड़ेगी, जब तक कि मतपत्र से चुनाव नहीं कराए जाते. कांग्रेस सभी गठबंधन सहयोगियों (‘इंडिया’ ब्लॉक) से बात करेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी.” उन्होंने कहा, ” अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कल एक बयान दिया था. अब बैठकें (गठबंधन सहयोगियों के साथ) होंगी. वर्तमान में लोकसभा का सत्र चल रहा है. ‘इंडिया’ गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का मन बना लिया है.” खरगे ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली की आलोचना की थी और चुनावों के लिए पहले इस्तेमाल की जाने वाली मतपत्र प्रणाली की वापसी की मांग की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu