इमरान खान इस्लामाबाद की अदालत से पहले लाहौर उच्च न्यायालय में होंगे पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 08:35 PM
इमरान खान इस्लामाबाद की अदालत से पहले लाहौर उच्च न्यायालय में होंगे पेश
ऑडियो सुनें

लाहौर. अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश होंगे और आश्वासन देंगे कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को देख रहे न्यायाधीश के समक्ष शनिवार को उपस्थित होने को तैयार हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं और अपने जमान पार्क स्थित घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं जिसे उसके सैकड़ों समर्थकों ने घेर रखा है. पिछले कुछ दिन से समर्थकों की पुलिस और रेंजर्स से झड़प हो रही हैं.

पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने शुक्रवार को मीडियार्किमयों से कहा, ‘‘इमरान खान खुद लाहौर उच्च न्यायालय आएंगे और न्यायाधीश को आश्वासन देंगे कि वह इस्लामाबाद की अदालत में जाने को तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा कि अदालत को शपथपत्र भी दिया गया है.
इस्लामाबाद में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को खान के लिए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट दोबारा जारी किया था और पुलिस को 18 मार्च तक उन्हें अदालत में लाने को कहा था.

न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि खान को अदालत से किसी तरह की राहत मिलने से पहले बिना शर्त आत्मसमर्पण कर देना चाहिए. खान मामले में कई सुनवाइयों में शामिल नहीं हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu