लद्दाख लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने जीत दर्ज की

लेह. लद्दाख लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने जीत हासिल कर ली है. यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी संतोष सुखदेव ने दी. सुखदेव ने बताया कि हनीफा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के त्सेरिंग नामग्याल को 27,906 मतों के अंतर से हराया.

सुखदेव ने संवाददाताओं को बताया कि हनीफा को 65,303 वोट मिले जबकि कांग्रेस पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी नामग्याल को 37,397 वोट मिले. उन्होंने बताया कि त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ताशी ग्यालसन को 31,956 वोट मिले.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व जिलाध्यक्ष हनीफा 1967 में इस सीट के गठन के बाद से यह सीट जीतने वाले चौथे निर्दलीय हैं. यह सीट 1989, 2004 और 2009 के आम चुनाव में निर्दलीयों ने जीती थी. वर्ष 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने यह सीट जीती थी और 2019 में भी इसे बरकरार रखा था. कांग्रेस ने इस सीट पर सबसे ज्यादा छह बार जीत दर्ज की है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस दो बार पहले भी इस सीट से विजयी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button