भारत ने अपने नागरिकों को इजराइल, ईरान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Apr 2024 07:23 PM
भारत ने अपने नागरिकों को इजराइल, ईरान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सीरिया में 11 दिन पहले ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान या इजराइल की यात्रा नहीं करने को कहा. ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है और ऐसी आशंका जताई गई है कि तेहरान जल्द ही इजराइल पर हमला कर सकता है. विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में ईरान और इजराइल में रहने वाले भारतीयों को सलाह दी है कि अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सतर्कता बरतें और अपनी गतिविधियां कम से कम रखें.

उसने कहा, ”क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि अगले नोटिस तक ईरान या इजराइल की यात्रा नहीं करें.” विदेश मंत्रालय ने कहा, ”वे सभी जो वर्तमान में ईरान या इजराइल में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu