कजाकिस्तान को हराकर भारत ने एफआईबीए एशिया कप क्वालीफाइंग में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी

चेन्नई. भारतीय बास्केटबॉल टीम ने सोमवार को यहां एफआईबीए एशिया कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने से ऊंची रैंकिंग वाले कजाकिस्तान को 88-69 से हरा दिया. भारतीय टीम ने घरेलू चरण में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत दर्ज की. टीम की यह कजाकिस्तान पर 27 साल में पहली जीत है.

भारतीय चरण में यह टीम का आखिरी मुकाबला था और इस जीत से भारत के पास सऊदी अरब में होने वाले अंतिम 16 फाइनल्स में जगह बनाने का मौका होगा. भारत के प्रणव प्रिंस और कंवर संधू 32-32 अंक के साथ शीर्ष स्कोरर रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button