भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर इस्लामिक सहयोग संगठन के बयान को ‘बेतुका’ बताकर किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 May 2025 11:02 PM
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर इस्लामिक सहयोग संगठन के बयान को ‘बेतुका’ बताकर किया खारिज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को मानने से इनकार करने के लिए मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की तथा इस भयावह हमले पर उसके बयान को ”बेतुका” बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी ने यह बयान पाकिस्तान के कहने पर जारी किया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”पाकिस्तान के इशारे पर ओआईसी का जारी बयान बेतुका है, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके सीमापार संबंधों के तथ्यों को मानने से इनकार किया गया.” उन्होंने कहा, ”लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद में लिप्त पाकिस्तान द्वारा यह ओआईसी समूह को गुमराह करने और अपने स्वार्थ के लिए बयान जारी कराने की एक और चाल है.” जायसवाल ने कहा, ”हम भारत के आंतरिक मामलों में ओआईसी के हस्तक्षेप को खारिज करते हैं.”

ओआईसी ने अपने बयान में ”दक्षिण एशियाई क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा संयम बरतने एवं भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल बातचीत बहाल करने का आह्वान किया.” ओआईसी ने दोनों पक्षों के बीच मतभेदों को ”अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांतिपूर्ण तरीकों से” सुलझाने का आह्वान किया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu