इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा, कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं हटाएंगे : भाजपा नेता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 10:08 PM
इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा, कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं हटाएंगे : भाजपा नेता
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी. मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.

खड़गपुर शहर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने कहा, ”जब पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी प्रतिमाएं हटा देंगे.” उन्होंने कहा, ”इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा. जो इसे पसंद नहीं कर रहे हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.” राज्य से भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और नाम बदलने का यह सही वक्त है, क्योंकि दुनियाभर के नेता जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली में मौजूद हैं.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ”असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) से डरी हुई है.” कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu