लगातार दूसरे वर्ष मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 09:08 PM
लगातार दूसरे वर्ष मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. भारत लगातार दूसरे वर्ष मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. तेलंगाना के हैदाराबाद में 10 मई से यह प्रतियोगिता शुरू होगी. यह प्रतियोगिता वर्ष 2024 में मुंबई में आयोजित की गई थी. इस साल हैदराबाद में 10 मई से इस प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी. इसी के साथ ब्रिटेन के बाद भारत एकमात्र ऐसा देश बन जाएगा जहां लगातार दो साल इस प्रतियोगिता की मेजबानी की जाएगी. वर्ष 1951 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी. भारत में पहली बार 1966 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता बेंगलुरु में आयोजित की गई थी.

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भारत की छह मिस वर्ल्ड विजेताओं में रीता फारिया (1966, महाराष्ट्र), ऐश्वर्या राय (1994, कर्नाटक), डायना हेडन (1997, तेलंगाना), युक्ता मुखी (1999, महाराष्ट्र), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017, हरियाणा) शामिल हैं.

इस साल की प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की नंदिनी गुप्ता शामिल होंगी. उनकी भागीदारी वैश्विक मंच पर सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और उद्देश्य को संयोजित करने की देश की विरासत को जारी रखती है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 10 मई को यहां गाचीबोवली के इनडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के साथ शुरू होगी, जिसका समापन 31 मई को हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में होगा. तेलंगाना सरकार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए व्यापक प्रबंध कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu