यदि आतंकवादी देश को बाहर से निशाना बनाते हैं तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएगा: राजनाथ

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 05:13 PM
यदि आतंकवादी देश को बाहर से निशाना बनाते हैं तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएगा: राजनाथ
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा. रक्षा मंत्री एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शामिल रहे असम के सैनिकों को सम्मानित किया गया. सिंह ने कहा कि सरकार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा, “भारत यह संदेश देने में सफल रहा है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा. अगर देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे.” सिंह ने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति और स्थिरता है क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र पड़ोसी है.

उन्होंने कहा, “पश्चिमी सीमा की तरह भारत पूर्वी सीमा पर तनाव का सामना नहीं कर रहा क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र देश है. मंत्री ने कहा, “घुसपैठ की समस्या लगभग समाप्त हो गई है. सीमा पर (पूर्वी सीमा) अब शांति और स्थिरता है.” पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफÞस्पा) को हाल ही में वापस लिए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी किसी स्थान की स्थिति में सुधार हुआ, सरकार ने ऐसा किया. यह उल्लेख करते हुए कि यह एक गलतफहमी थी कि सेना हमेशा ‘आफÞस्पा’ को लागू रखना चाहती है, सिंह ने कहा, “यह स्थिति है जो आफÞस्पा लगाए जाने के लिए जिम्मेदार है, सेना नहीं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news